आखिरकार महिलाओं के नाम ही वोटर लिस्ट से गायब क्यों ddnewsportal.com

आखिरकार महिलाओं के नाम ही वोटर लिस्ट से गायब क्यों ddnewsportal.com

आखिरकार महिलाओं के नाम ही वोटर लिस्ट से गायब क्यों 

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अमरप्रीत कौर ने उठाये सवाल, पत्रकार वार्ता में बताई आप-बीती, वोटर लिस्ट से नाम काटने पर नही भर पाई नामांकन, प्रशासन झाड़ रहा पल्ला

क्या यह संभव है कि जिस वार्ड मे सीट महिला के लिए रिजर्व हो वहां पर सशक्त दावेदार महिला का ही नही बल्कि उसके परिवार की सभी महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हो। यह आरोप पत्रकार वार्ता में 
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में वार्ड नं. 1 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अमरप्रीत कौर ने लगाए हैं। उनका कहना है कि उनका वोटर लिस्ट से नाम ही गायब है। ऐसे में वह न तो नामांकन पत्र भर पाई है और न ही अब चुनाव में वोट तक डाल पाएंगी। हैरानी की बात तो यह है कि स्थानीय एसडीएम और जिला उपायुक्त के पास बार बार शिकायत के बावजूद भी अमरप्रीत कौर का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हो पाया है। पत्रकारों के समक्ष अपनी व्यथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि वे शहर के वार्ड नंबर एक से आम आदमी पार्टी की पार्षद पद की उम्मीदवार थी, लेकिन अब वह  चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। चुनाव लड़ना तो दूर वह तो अब वोट भी नहीं डाल पाएंगी।
अमरप्रीत का आरोप है कि वार्ड में अच्छी पकड़ व रसूख रखने के चलते भाजपा उम्मीदवार की सीट खतरे में देखते हुए भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मिलीभगत कर वोटर लिस्ट से उनका व उनके परिवार की 4 महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट से ही काट दिये है। अमरप्रीत ने प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों का हनन करार दिया है। पत्रकार वार्ता में अमरप्रीत कौर ने स्थानीय व जिला प्रशासन सहित भारतीय जनता पार्टी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने इसे सोची समझी साज़िश बताते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा ने प्रशासन की मदद से उनका नाम वोटर लिस्ट से ही

गायब करवा दिया ताकि वे चुनाव ही न लड़ पाऐं। अब अमरप्रीत कौर ने निर्णय लिया है कि वह इस मामले को लेकर न्याय के लिए प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। उधर, इस बारे एसडीएम पांवटा साहिब से संपर्क नही हो पाया। यदि प्रशासन इस मामले पर अपना पक्ष रखता है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।